Headlines

रिकॉर्ड चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, इंग्लैंड को 7 रन से दी करारी शिकस्त, न्यूजीलैंड से होगी खिताबी भिड़ंत

मुंबई।  भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए। जवाब में 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम केवल 246 रन ही बना सकी और टीम इंडिया ने यह मुकाबला 7 रन से जीत लिया।

टीम इंडिया ने बनाया टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, चौथी बार फाइनल में ली एंट्री

बता दें कि भारत का 253 रन का स्कोर टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 260 रन है, जो 2007 में केन्या के खिलाफ श्रीलंका ने बनाया था। भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप में दूसरी बार 250 रन का आंकड़ा पार किया है। टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में 256 रन बनाए थे।

इसके अलावा टीम इंडिया ने फाइनल में पहुंचकर टी20 विश्व कप के इतिहास में चौथी बार यानी सबसे अधिक बार फाइनल में पहुंचने वाली टीम बन गई है। इससे पहले टीम इंडिया साल 2007 में फाइनल में पहुंची थी और पाकिस्तान को हराकर खिताब भी जीता था। इसके बाद साल 2014 में टीम फाइनल में पहुंचने में सफल हुई थी, तब उसे श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वहीं पिछले संस्करण यानी 2024 में टी20 विश्व कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया चैंपियन बनी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *