कोलकाता। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 170 रन का लक्ष्य 12.5 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया और फाइनल में प्रवेश किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम को टीम शेफर्ड और फिन एलेन ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी। फिन एलेन 33 गेंद पर शानदार शतक बनाकर नाबाद रहे। वहीं शेफर्ड ने 33 गेंद पर 58 रनों की पारी खेली। न्यूज़ीलैंड की टीम ने 170 रनों के टारगेट को बड़े ही आसानी से हासिल कर लिया और फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन गई है।
