Headlines

8 मार्च महाकाल आरती: महाशिवरात्रि पर भगवान महाकाल का राजा स्वरूप श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित बारह ज्योतिर्लिंग में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार तड़के सुबह मंदिर के कपाट खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।

महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल का राजा स्वरूप श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण। फल और मिष्ठान का भोग लगाया।

महाशिवरात्रि की सुबह सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा की जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *