“हम खेलेंगे, हिंदुस्तान खेलेगा” के उद्घोष के साथ रायपुर खेल महोत्सव मेगा फाइनल का भव्य शुभारंभ, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया उद्घाटन
रायपुर। “हम खेलेंगे, हिंदुस्तान खेलेगा” के प्रेरक उद्घोष के साथ राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में रायपुर खेल महोत्सव के तीन दिवसीय मेगा फाइनल एवं समापन समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। स्टेडियम में उपस्थित खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों…
