Headlines

भाटापारा में 21 मार्च को छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा की अहम बैठक, संगठन विस्तार पर होगा मंथन

रायपुर। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 21 मार्च 2026, शनिवार को भाटापारा स्थित सत्यनारायण धर्मशाला में आयोजित की जाएगी। बैठक का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे से होगा, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, जिलाध्यक्ष, महिला एवं युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शामिल होंगे।

महासभा के महासचिव राकेश दास वैष्णव ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना है। इसके तहत ग्रामीण और ब्लॉक स्तर तक समाज के अधिकाधिक लोगों को जोड़ने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी, ताकि संगठन की पकड़ मजबूत हो और मंडल स्तर की इकाइयां सक्रिय बन सकें।

बैठक में सदस्यता अभियान को तेज करने पर विशेष जोर रहेगा। नए सदस्यों को जोड़ने के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए ठोस योजना बनाई जाएगी।

इसके अलावा आगामी संगठनात्मक चुनावों को लेकर भी अहम निर्णय लिए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव संचालन समिति के गठन पर विचार किया जाएगा।

महासभा के अनुसार, यह एक सीमित और औपचारिक बैठक होगी, जिसमें केवल आमंत्रित पदाधिकारियों को ही शामिल होने का आग्रह किया गया है। संगठन के भीतर इस बैठक को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है, और इसे भविष्य की कार्ययोजना तय करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *