छत्तीसगढ़ कांग्रेस को लगा दिन का तीसरा झटका, अबकी बार इस पदाधिकारी ने छोड़ा पद…
रायपुर- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए शनिवार का दिन अच्छा नहीं रहा है. पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू और ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष चोलेश्वर चंद्राकर के इस्तीफे के बाद कांग्रेस को तीसरा झटका चंद्रशेखर शुक्ला ने दिया है. चंद्रशेखर शुक्ला ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को लिखे अपने पत्र में प्रदेश महामंत्री पद से इस्तीफा पेश किया है….
