Headlines

छत्तीसगढ़ में मानसून की इंट्री: बस्तर के रास्ते 3 से 5 दिनों में होगी मानसून की इंट्री, इस बार समय से पहले आने वाली है बरसात

रायपुर-  छत्तीसगढ़ में अगले 3 से 5 दिन में मानसून की इंट्री हो सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इसी सप्ताह बस्तर के रास्ते मानसून की इंट्री छत्तीसगढ़ में होगी। मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून के संकेत छत्तीसगढ़ में दिखने लगी है। बस्तर में मौसम बदला है, वहां अब हल्की बूंदाबांदी शुरू होने वाली है। मौसम वैज्ञानिक संजय बैरागी के मुताबिक जब तक बारिश की शुरुआत नहीं होती है, तब तक प्रदेश में तापमान 40-42 डिग्री ही रहेगी।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां दिखना शुरू हो गयी है। मौसम केंद्र ने जानकारी दी है कि इस बार मानसून समय से पहले छत्तीसगढ़ में दस्तक देने वाला है, लेकिन छत्तीसगढ़ में लोगों को गर्मी से जल्द राहत नहीं मिलने वाली है। आने वाले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में उमस रहने की संभावना है।

मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक संजय बैरागी ने जानकारी दी कि मानसून आने से पहले तेज हवा चलना और कई हिस्सों में बारिश होने जैसी गतिविधियां देखने मिलती है और ऐसा होने से प्रदेश की अधिकतम तापमान में अब धीरे-धीरे गिरावट देखने भी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *