महावीर उ.मा. विद्यालय गुढ़ियारी में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
रायपुर। महावीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुढ़ियारी रायपुर में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य तपन कुमार चौधरी, पल्लवी दुबे तथा वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम…
