Headlines

जरूरतमंद मरीजों के लिए कोटा स्टेडियम में आयोजित हुआ विशाल रक्तदान शिविर

रायपुर-   डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित मॉडल ब्लड बैंक सेंटर एवं पांचजन्य संतति विकास सेवा समिति छत्तीसगढ़ के सहयोग से, सरगुजा संभाग से आने वाले जरूरतमंद मरीजों के लिए, रविवार को कोटा स्टेडियम रायपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में 10 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

पांचजन्य संतति विकास सेवा समिति छत्तीसगढ़ की तरफ से कैंप का कार्यभार रवीश गुप्ता ने और मॉडल ब्लड (बैंक) सेंटर की तरफ से डॉ. अविरल मिश्रा की निगरानी में संपन्न हुआ।

रक्तदान शिविर की टीम में डॉ. नागश्री, डॉ. कुसुमलता, डॉ. सारांश, डॉ. संस्कृति, डॉ. संस्कार , नूरानी खान, जितेन्द्र यादव, लोमश, हेमा कश्यप, भूमिका यादव, शोभाराम साहू, लखपति पटेल, राकेश बंजारे, राकेश शर्मा, पैरामेडिकल स्टाफ में शुभम, सिद्धार्थ, हेमा, वंदना थे। सभी के विशेष सहयोग से यह रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *