Headlines

महादेव एप के साथ कोयला घोटाले के आरोपियों की जमानत याचिका पर कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला…

रायपुर- महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के आरोपी चंद्रभूषण वर्मा और नितिन टिबरेवाल के साथ कोयला घोटाले में आरोपी पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर विशेष अदालत में सुनवाई हुई.

विशेष अदालत ने निलंबित पुलिसकर्मी चंद्रभूषण वर्मा की याचिका खारिज की, वहीं महादेव सट्टा एप के दूसरे आरोपी नितिन टिबरेवाल की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. फैसला 15 अप्रैल को आएगा. वहीं कोयला घोटाले में आरोपी सौम्या चौरसिया की याचिका पर सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. फैसला 16 अप्रैल को आएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *