Headlines

भाजपा ने की लोकसभा समन्वयक और सह समन्वयकों की नियुक्ति

रायपुर- भाजपा चुनाव को लेकर मिशन मोड पर है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समन्वयक और सह समन्वयकों की नियुक्ति कर दी है। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट पर ये नियुक्ति की गयी है। कई सांसद, विधायक और पूर्व विधायकों को  समन्वयक और सह समन्वयक की जिम्मेदारी दी गयी है। रायपुर की कमान सांसद सुनील सोनी को दी गयी है, तो वहीं बिलासपुर में विधायक पुन्नूलाल मोहले को ये जिम्मेदारी दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *