Headlines

कल रायपुर दक्षिण विधानसभा में बूथ के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर- रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान कर रहे है। इसी तारतम्य में वे कल 30 मार्च को रायपुर दक्षिण विधानसभा के भाजपा मंडलों की बैठक लेंगे।

कल दोपहर 2 बजे भाजपा सिविल लाइन मंडल, 4 बजे सदर बाजार मंडल, 6 बजे पुरानी बस्ती मंडल तथा 8 बजे लाखे नगर भाजपा मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में सांसद सुनील सोनी, जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती भाई पटेल सहित वरिष्ठजन मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *