Headlines

छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के सात अधिकारी बने आईपीएस, छत्तीसगढ़ कैडर हुआ आवंटित…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 7 अधिकारियों को आईपीएस अवॉर्ड किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक, 2020 बैच में 5 और 2021 बैच में 2 अधिकारियों को IPS बनाया गया है। 2020 की वैकेंसी में उमेश चौधरी, मनोज कुमार खिलारी, रवि कुमार कुर्रे, चैनदास टंडन, सुरजन राम भगत को IPS अवॉर्ड हुआ है।

वहीं 2021 बैच में 2 अधिकारी दर्शन सिंह मरावी और झाड़ू राम ठाकुर को आईपीएस अवॉर्ड किया गया है। आदेश के मुताबिक, IPS अधिकारियों का प्रोबेशन पीरियड एक साल का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *