Headlines

“बृजमोहन जी को सरकार में वही जिम्मेदारी, जो घर में दादा को दी जाती है” पूर्व CM भूपेश बघेल ने ली चुटकी, जवाब में बृजमोहन बोले…

रायपुर- राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त होने के बाद विधानसभा की कार्रवाई शुरू हो गयी। अभिभाषण के बाद मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों का परिचय सदन से कराया। परिचय के दौरान खूब हंसी ठिठौली भी हुई। मंत्रियों का जब परिचय कराया जा रहा था, तो बृजमोहन अग्रवाल की बारी आयी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुटकी लेते हुए कहा कि बृजमोहन अग्रवाल सबसे वरिष्ठ नेता है, बृजमोहन को सरकार में वैसी ही जिम्मेदारी दी गई है, जैसे घर मे दादा को बच्चो को सम्भालने की जिम्मेदारी दी जाती है। भूपेश बघेल की बात सुनकर सदन में हंसी गूंज उठी।

भूपेश बघेल की बातों को सुनकर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सीट से खड़े होकर कहा – भूपेश जी आपको भी खिलाएंगे। जिसके बाद फिर से सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक हंस पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *