रायपुर। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक सत्यनारायण धर्मशाला, भाटापारा में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों, समस्त जिलाध्यक्षों, महिला एवं युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए संगठन के भविष्य एवं आगामी चुनाव संबंधी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की। यह बैठक समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की दिशा तय करने के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रही, जिसमें सामूहिक विचार-विमर्श के माध्यम से समाज के उत्थान हेतु ठोस रणनीति बनाने पर बल दिया गया।
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ सभी जिलाध्यक्षों, महिला प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ की उपस्थिति ने यह स्पष्ट किया कि महासभा समाज के हर वर्ग—अनुभवी वरिष्ठों, सक्रिय महिलाओं एवं ऊर्जावान युवाओं—को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। आगामी संगठनात्मक चुनावों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि आगामी तीन माह के भीतर निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराए जाएंगे, जिसके लिए चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा वैष्णव ने अपने संदेश में कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और इसे बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी को संगठन की मजबूती का आधार बताते हुए सभी से सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर स्तर पर समन्वय और समर्पण आवश्यक है, तभी समाज निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर होगा।
महासचिव राकेश दास वैष्णव ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को एकजुट करने के लिए ग्रामीण स्तर तक संगठन को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मंडल एवं ब्लॉक स्तर पर संगठन के विस्तार पर विशेष बल देते हुए कहा कि सदस्यता अभियान को भी गति दी जाएगी तथा समाज की भागीदारी को और व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राजगामी संपदा में वैष्णव समाज का अध्यक्ष होना चाहिए तथा समाज को संगठित और सशक्त बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि सामाजिक बैठकें विचारों के आदान-प्रदान एवं सामूहिक निर्णय लेने का सशक्त माध्यम होती हैं, जिससे संगठन में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती मिलती है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा वैष्णव, प्रदेश महासचिव राकेश दास वैष्णव, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र बैरागी सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विभिन्न जिलों से जिलाध्यक्ष एवं समाज के वरिष्ठ सदस्य जैसे राजकुमार वैष्णव, संतोष वैष्णव (बलौदा बाजार), रामकुमार वैष्णव (बेमेतरा), संतोष वैष्णव (राजनांदगांव), मनोहर वैष्णव (रायपुर), सुरेन्द्र दास वैष्णव, रविन्द्र वैष्णव, शिवकुमार वैष्णव, पन्नादास वैष्णव, नरेंद्र वैष्णव, अनिल वैष्णव, इंद्रकुमार वैष्णव, रामरंग वैष्णव, लालबंधु वैष्णव, छबि वैष्णव, त्र्यंबकेश्वर वैष्णव, दिनेश वैष्णव, पुजारी जगदीश वैष्णव, ओमप्रकाश वैष्णव, मनोज वैष्णव, अजय वैष्णव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। साथ ही देव कुमार निर्वाणी, हेमंत वैष्णव, संदीप वैष्णव, अनुदास विश्वास, दुष्यंत दास, बालकृष्ण वैष्णव, कमलेश वैष्णव, महेंद्र वैष्णव, साकेत वैष्णव, आकाश दास, हलदर वैष्णव, नारायण वैष्णव, सागर वैष्णव, वैभव वैष्णव, सौरभ वैष्णव, प्रशांत वैष्णव, शरद वैष्णव, सरपंच आसरा एवं अन्य वैष्णवजन भी उपस्थित रहे।
महासचिव राकेश दास वैष्णव ने आश्वस्त किया कि आगामी चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संगठनात्मक मर्यादाओं के अनुरूप सम्पन्न कराए जाएंगे तथा समाज को एकजुट कर आगे बढ़ाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।
