रायपुर। सेवा वेलफेयर समिति की ओर से 4 जनवरी 2026 को कुशालपुर चौक में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला, जिसे सेवा वेलफेयर समिति, वामन राव लाखे वार्ड के पार्षद कृष्णा बब्बी सोनकर और बालाजी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने शुगर व ब्लड प्रेशर जांच, नेत्र परीक्षण, दंत परीक्षण तथा सामान्य स्वास्थ्य जांच सहित विभिन्न जांचें कीं। इसके साथ ही लोगों को स्वच्छता, संतुलित आहार, बीमारियों से बचाव और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर से लगभग 100 लोगों ने लाभ उठाया। शिविर में शामिल लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से किए जाने की आवश्यकता जताई।
कार्यक्रम में सेवा वेलफेयर समिति के अध्यक्ष मनीष टिकरिहा, संरक्षक दिलीप सिंह, उपाध्यक्ष आदित्य टिकरिहा, सचिव देवेंद्र चंद्राकर और निखिल शुक्ला उपस्थित रहे।
समिति के अध्यक्ष ने बताया कि जरूरतमंद और कमजोर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है और भविष्य में भी जनहित में इस तरह के स्वास्थ्य व सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते
