Headlines

किसान, छत्तीसगढ़ की समृद्धि, आत्मनिर्भरता और गौरव के सबसे बड़े शिल्पकार सांसद बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर/बलौदा बाजार।  किसान, छत्तीसगढ़ की समृद्धि, आत्मनिर्भरता और गौरव के सबसे बड़े शिल्पकार है यह कहना है सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल का जिन्होंने बलौदा बाजार जिले के ग्राम अर्जुनी में धान खरीदी केंद्र का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया। पूजन के बाद उन्होंने उपस्थित किसानों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और कृषि से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत बातचीत की।

सांसद बृजमोहन ने कहा कि छत्तीसगढ़ का किसान प्रदेश की जीवनधारा है, अन्नदाता ही हमारी अन्न–शक्ति है। खेतों में दिन–रात मेहनत करने वाले किसान भाइयों की तपस्या से ही राष्ट्र का अन्न–भंडार सुरक्षित रहता है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की प्राथमिकता हमेशा से किसान, गांव और खेत रहे हैं। भाजपा सरकार किसानों को सम्मान, सुरक्षा और उचित मूल्य देने के लिए प्रतिबद्ध है। MSP पर पारदर्शी खरीदी, समय पर भुगतान और बोनस–प्रोत्साहन जैसे फैसले इसी संकल्प का प्रमाण हैं।

सांसद बृजमोहन ने ग्राम अर्जुनी के किसानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि, आपकी मेहनत धान के हर एक दाने में चमकती है। आप ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि, आत्मनिर्भरता और गौरव के सबसे बड़े शिल्पकार हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी केंद्रों में किसी भी किसान को किसी प्रकार की परेशानी न हो। तौल, परिवहन, भुगतान और सुरक्षा की सभी व्यवस्थाएं पूरी तेजी व पारदर्शिता से संचालित हों। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सहकारी समिति भवन के लिए 10 लाख रुपए और सीसी रोड के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *