केटीयू में हुआ स्वास्थ्य शिविर आयोजन, 100 से अधिक शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने करवाई जांच
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग द्वारा शनिवार को एकदिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें नियमित जांच के महत्व से अवगत कराना था। शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन, तपमान सहित अन्य आवश्यक…
