Headlines

पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी को नक्सलियों ने दी जान से मारने की धमकी

नारायणपुर- छत्तीसगढ़ के नाराणपुर जिले के पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी को नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी दी है। नक्सलियों ने मांझी पर इलाके में संचालित एक खदान में दलाली का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद मांझी ने पद्मश्री लौटने और जड़ी बूटियों से उपचार करना बंद करने की बात कही है। नक्सलियों की मिली धमकी के बाद से वैद्यराज मांझी ने अपना ठिकाना बदलकर किसी दूसरे जगह पर चले गए हैं। बता दें कि लंबे समय से उन्हें नक्सलियों द्वारा जान से मारने की धमकी मिल रही है।

जानकारी के मुताबिक, पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी को नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी दी है। ये धमकी पर्चा जारी कर दी गई है। पर्चे में नक्सलियों ने हेमचंद मांझी को भ्रष्टाचारी बताया है। साथ ही लिखा है कि मांझी आमदई खदान का समर्थन करते हैं। उन्हें यहां से भगा देना चाहिए। सहित कई और भी बातें उन्होंने पर्चे पर लिखी है।

मालूम हो कि नक्सलियों ने हेमचंद मांझी के भतीजे कोमल मांझी की हत्या कर दी थी। हेमचंद मांझी छोटेडोंगर में रहते हैं। यहां पर वो लोगों का जड़ी बूटियों इलाज करते है। उनके पास उपचार करवाने के लिए प्रदेश ही नहीं देश-विदेश से मरीज इलाज करने के लिए आते हैं। फिलहाल नक्सलियों द्वारा मिली धमकी के बाद नारायणपुर पुलिस ने उन्हें सुरक्षा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *