Headlines

शिव डहरिया व मोहम्मद अकबर को संगठन ने दी अहम जिम्मेदारी, कार्डिनेशन की संभालेंगे जिम्मेदारी

रायपुर- कांग्रेस के 138 साल पूरे होने और 139वां स्थापना दिवस 28 दिसंबर को मनाया जायेगा। इस मौके पर नागपुर में “है तैयार हम” राष्ट्रीय रैली का आयोजन होगा। कार्यक्रम के क्रियान्वयन और समन्वय के लिए दो पूर्व मंत्रियों को कार्डिनेशन की जिम्मेदारी दी गयी है। पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया और मोहम्मद अकबर को कार्यक्रम के लिए समन्वयक बनाया गया है। वहीं मलकीत गैदू, गुरुमुख सिंह होरा, अरूण सिंघानिया, गिरीश देवांगन, सुबोध हरितवाल, देवेंद्र यादव और नवाज खान को सदस्य बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *