Headlines

BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा का किया स्वागत

रायपुर- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए छत्तीसगढ़ के सभी 11 संसदीय क्षेत्रों के लिए पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा का हृदय से स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि जनता के आशीर्वाद से प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा की विजय सुनिश्चित हो गई है. देव ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल व सक्षम नेतृत्व में पार्टी का विजय अभियान सतत जारी रहेगा.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने रायगढ़ से राधेश्याम राठिया,जांजगीर-चाँपा से कमलेश जांगड़े, कोरबा से भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पांडे, सरगुजा से चिंतामणि महाराज, बिलासपुर से तोखन साहू, राजनांदगांव से संतोष पांडे, दुर्ग से विजय बघेल, रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद से भाजपा जिला अध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी, बस्तर से महेश कश्यप और काँकेर से भोजराज नाग को उम्मीदवार घोषित कर एक बार फिर अंतर्कलह, हताशा और पराजित मनोबल से जूझती कांग्रेस के लिए कड़ी चुनौती पेश की है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पार्टी प्रत्याशियों की समय पूर्व घोषणा के लिए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि इससे पार्टी को चुनावी तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिला है. उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि पिछले विधानसभा चुनाव में अपने अथक परिश्रम से भाजपा की ऐतिहासिक जीत की पटकथा लिखने वाले प्रदेश के पुरुषार्थी भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में भी अपने पराक्रमी कार्य-कौशल का परिचय देते हुए जनता का आशीर्वाद केते हुए भाजपा को सभी 11 लोकसभा सीटों पर विजयी बनाकर सशक्त और आत्मनिर्भर भारत बनाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *