Headlines

राजधानी के तेलीबांधा क्षेत्र में चली गोली, कांग्रेस ने घटना में बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, कहा – एक बार फिर वही आतंक का दौर वापस

रायपुर- रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में हुई गोली चलने की वारदात को लेकर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सराकर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बने अभी एक हफ़्ता भी नहीं हुआ है. प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए है. अपराधी बेलगाम हो चुके है सरेआम हत्याएँ हो रही है.

रायपुर में एक बार फिर वही आतंक का दौर वापस आ गया है. जो 2018 के पहले का रहा है.फिर से गोलियाँ चलाई गई है यह भाजपा का जंगलराज है. जो राजधानी रायपुर में फिर से वापस आ गया है.

वहीं आपको बता दें कि ये घटना आज लगभग 11 बजे राजधानी रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र के लाभांड़ी में हुआ है. जिसमें उड़ीसा से आए युवक ने रायपुर निवासी व्यापारी पर कट्टे से गोली मार दी है. जिसके बाद व्यापारी संदीप कुमार को इलाज के अस्पाताल भेजा गया है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची. जिसके बाद आरोपी अमन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से पास से पुलिस ने कट्टा भी जप्त कर लिया है. पुलिस आरोपी से घटना करने की वजह के संबंध में पूछताछ कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *