Headlines

विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन, पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने सीएम साय को कहा कठपुतली

रायपुर- आज विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन है. राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में काफी नोक-झोंक देखने को मिली. विपक्ष के विधायकों ने सवाल उठाते हुए कहा कि किसान आत्महत्या कर रहे है. लेकिन उस बारे में कुछ नहीं कहा जा रहा है. राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन में जय-जय श्री राम और छत्तीसगढ़ महतारी की जय के नारे लगे. इसके साथ ही गुरुवार तक के लिए सदन स्थगित हो गई

पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने मुख्यमंत्री साय को कठपुतली कहते हुए कहा कि मुख्यमंत्री साय सक्षम व्यक्ति है. रायगढ़ का प्रतिनिधित्व उन्होंने किया है.वह एक कठपुतली की तरह काम कर रहे हैं.वह मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर पा रहे हैं.रिमोट कंट्रोल के द्वारा वह काम कर रहे हैं, उन्हें यह जल्दी छोड़ना पड़ेगा.छत्तीसगढ़ के लोगों ने छत्तीसगढ़िया के लिए वोटिंग किया है.वह हिम्मत करके अपना फैसला सुनाएंगे तो विपक्ष उनके साथ है.

पूर्व मंत्री उमेश पटेल के रिमोट केंट्रोल वाले बयान पर पटलवार करते हुए पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने आप को सरकार मानकर चल रही है.उनके मंत्री भी अपने आप को मंत्री मान रहे हैं.अभी भी वह होश में नहीं आए हैं कि सरकार चली गई है,भरोसा खत्म हो गया है.समय के साथ-साथ निर्णय होंगे. जो मोदी जी की गारंटी है वह 100% पूर्ण करेंगे.हमारी जिम्मेदारी है हमारे मुखिया स्पष्ट कर चुके हैं.आज पहले दिन ही कांग्रेस फड़फड़ाने लगी है, थोड़ा इंतजार करिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *