Headlines

अभिषेक मिश्रा को बनाया गया भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए किसान कांग्रेस के स्टेट कोआर्डिनेटर

रायपुर। कांग्रेस की 11 दिन पहले मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ के 7 जिलों से होकर गुजरेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 फरवरी के पश्चात छत्तीसगढ़ पहुंचेगी। इसी क्रम में रविवार को पार्टी ने किसान कांग्रेस के अभिषेक मिश्रा को न्याय यात्रा का स्टेट कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है। पार्टी द्वारा आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी गई है।

न्याय यात्रा रायगढ़, सक्ती, जांजगीर, कोरबा, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिले से होकर गुजरेगी। हालांकि अभी पार्टी की तरफ से पूरा रोडमैप जारी नहीं किया गया है, लेकिन इन्हीं जिलों से यात्रा गुजरने की पूरे आसार है। इसे देखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ में इस यात्रा के सफल आयोजन के लिए प्रदेश संयोजक व जिला पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं, जो यात्रा की जिम्मेदारी संभालेंगे। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया, अमरजीत भगत, जय सिंह अग्रवाल और उमेश पटेल को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है।

चंद्रदेव राय और अनिल अग्रवाल बने पर्यवेक्षक 

जबकि रायगढ़ जिले के लिए पूर्व विधायक चंद्रदेव राय और अनिल अग्रवा को जिला पर्यवेक्षक बनाया गया है। सक्ती के लिए गुरूमुख सिंह होरा, गुलाब कमरो, जांजगीर चांपा के लिए पूर्व विधायक शैलेष पांडेय, विनय भगत, कोरबा के लिए यूडी मिंज और नोबेल वर्मा, सरगुजा के लिए सफी अहमद, जेपी श्रीवास्तव, सूरजपुर के लिए प्रेमसाय सिंह टेकाम और पारसनाथ राजवाड़े और बलरामपुर जिले के लिए डॉ. प्रीतम राम और द्वितेंद्र मिश्रा को जिला पर्यवेक्षक बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *