Headlines

सशस्त्र नक्सलावाद की समाप्ति पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दी शुभकामनाएं

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में सशस्त्र नक्सलावाद की समाप्ति को लेकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज होने पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से नया रायपुर स्थित उनके निवास पर सौजन्य भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री यादव ने कहा कि सशस्त्र नक्सलवाद की समाप्ति के साथ ही छत्तीसगढ़ के विकास पर लगा एक बड़ा ग्रहण अब दूर हो गया है। उन्होंने इसे राज्य के लिए एक निर्णायक मोड़ बताते हुए कहा कि अब विकास की गति और अधिक तेज होगी तथा दूरस्थ और प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन सामान्य होने के साथ नई संभावनाएं खुलेंगी।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अब छत्तीसगढ़ में विकास के नए सूरज का उदय होगा और विकास के नए युग की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के मजबूत नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में संभव हो सकी है।

उन्होंने आगे कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास को अब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बनाया गया है। विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र में तीव्र गति से कार्य करते हुए इन क्षेत्रों में “शिक्षा क्रांति” लाने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्थानीय लोगों की भागीदारी से ही इन क्षेत्रों का वास्तविक और स्थायी विकास संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *