“साई बाबा नेत्र चिकित्सालय में पत्रकारों के लिए 13 से 18 अप्रैल तक होगा विशेष शिविर का आयोजन”

रायपुर।  एसबीएच आई हॉस्पिटल में पत्रकारों व पत्रकार परिवार के लिए 13 अप्रैल से 18 अप्रैल तक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सीमित संख्या में पत्रकारों के लिए मुफ्त लेजिक सर्जरी की सुविधा के साथ पत्रकारों के परिवार जनों को विशेष छूट के साथ भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

अप्रैल माह में आयोजित विशेष शिविर के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित है,पंजीयन के लिए जारी नम्बर 9644402050 पर सम्पर्क किया जा सकता है व साई बाबा नेत्र चिकित्सालय न्यू राजेन्द्र नगर में पंजीयन के लिए सम्पर्क किया जा सकता है।

अस्पताल प्रबंधन द्वारा पत्रकारों व पत्रकार परिवार के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के लिए सुधीर आज़ाद तम्बोली ने आभार जताते हुए कहा कि संस्था संगठन से परे सभी पत्रकारों के लिए विशेष शिविर का आयोजन सराहनीय है और इस पहल के लिए साई बाबा हॉस्पिटल को साधुवाद, उम्मीद है अधिक से अधिक पत्रकार साथी इस शिविर के माध्यम से लाभान्वित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *