Headlines

रायपुर लोकसभा में खेल का महाकुंभ: सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का प्रथम चरण बड़े उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हो रहा है। विभिन्न जोन—सिलयारी, परस्तराई, सांकरा, खम्हारिया, कनकी और माना बस्ती—में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में हजारों ग्रामीण खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

सिलयारी जोन में 16 गांव के 380 खिलाड़ियों ने, परस्तराई जोन में 19 गांव के 400 खिलाड़ियों ने, सांकरा जोन में नीनवा, किरना, मोहदा, सांकरा आदि 19 ग्राम पंचायतों के विद्यार्थी और खिलाड़ी, खम्हारिया जोन में 16 ग्राम पंचायत , कनकी जोन में 32 ग्राम पंचायत, माना बस्ती जोन में 21 गांव के 600 खिलाड़ियों ने गेंड़ी दौड़, फुगड़ी, रोप स्कीपिंग, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, कुश्ती, बास्केटबॉल, शतरंज, रस्सा कसी और तैराकी समेत विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खेल प्रतिभाओं को एक साझा मंच मिल रहा है। यह आयोजन न केवल खेलों को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि परंपरागत खेल संस्कृति को भी पुनर्जीवित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में इसे और बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा, ताकि रायपुर लोकसभा क्षेत्र खेल प्रतिभाओं का प्रमुख केंद्र बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *