Headlines

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में किया पदभार ग्रहण

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत जैन के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में बालोद जिले के सैकड़ो भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए और सभी लोगों ने यशवंत जैन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज सुबह से ही बालोद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटती रही। अवसर था बाल अधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त महामंत्री बालोद निवासी यशवंत जैन के पदभार ग्रहण का। यहां आज दोपहर 12:00 बजे पूजा अर्चना कर यशवंत जैन ने अपना पदभार ग्रहण किया।


इस अवसर पर अपने संक्षिप्त उद्बोधन में यशवंत जैन ने कहा कि पार्टी संगठन ने भरोसे के साथ महामंत्री पद का दायित्व दायित्व सौंपा है। मैं अपना यह दायित्व प्रदेश के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर निभाऊंगा। भारतीय जनता पार्टी मजबूती के साथ आगे बढ़ती रहे। सत्ता और संगठन बेहतर तालमेल के साथ छत्तीसगढ़ राज्य के सर्वांगीण विकास करते रहे ऐसा हमारा प्रयास रहेगा।

इस अवसर पर बालोद भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व पालिका अध्यक्ष राकेश यादव, राजा दीवान, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, अभिषेक शुक्ला, तोमन साहू, शाहिद खान, सौरभ लुनिया, गुण्डरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, अश्वनी यादव, पुष्पेंद्र चंद्राकर, कौशल साहू, हरीश क़तझरे, टीनेश्वर बघेल, नंदकिशोर शर्मा, इशाप्रकाश साहू, तेजराज साहू, कमलेश सोनी, विनोद जैन,राजेश दीवान, राजू अग्रवाल, रविप्रकाश पांडेय, गिरिजेश गुप्ता, पालक ठाकुर, सुरेंद्र देशमुख, अरुण साहू, चित्रसेन साहू, जशराज शर्मा, कुसुम शर्मा, संदीप साहू, अरविंद सुराणा, रामेश्वर साहू, कुलदीप साहू, रविन्द्र टेमरिया, ललित जैनसौरभ जैन, अभिन्न यादव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *