Headlines

CM साय ने IED ब्लास्ट में जवानों की शहादत पर जताया शोक

रायपुर- सुकमा जिले में आईईडी ब्लास्ट में 2 कोबरा जवानों के निधन पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि सुकमा जिले के टेकलगुड़ेम में नक्सलियों के किए गए आईईडी ब्लास्ट में 2 कोबरा जवानों के निधन की दुःखद खबर आ रही है। ईश्वर से दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, नक्सलवाद के खात्मे तक हम चुप नहीं बैठेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *