झुमका जल महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की घोषणा, घुनघुट्टा जलाशय भी बनेगा पर्यटन क्षेत्र कोरिया में नालंदा परिसर बनाने की भी घोषणा
रायपुर। कोरिया जिले में झुमका जल महोत्सव में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर यहां 500 एकड़ क्षेत्र में फैले झुमका जलाशय की शिकारा बोट पर बैठकर बोटिंग की। यहां के प्राकृतिक सौंदर्य की संभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने झुमका तथा घुनघुट्टा जलाशय को पर्यटन क्षेत्र बनाने की घोषणा…
