स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अनियमितता का मामला सदन में उठा: राजेश मूणत बोले- अधिकारियों की मिलीभगत से हुई गड़बड़ी, मंत्री ओपी चौधरी ने कहा- विभागीय जांच की जाएगी
रायपुर- बजट सत्र के 6वें दिन प्रश्नकाल के दौरान सदन में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अनियमितता का मामला विधायक राजेश मूणत ने उठाया. इस दौरान राजेश मूणत ने अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों की गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है. वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जवाब में कहा कि मामले की विभागीय जांच की जाएगी….
