कलेक्ट्रेट समेत कई कार्यालयों में गैरहाजिर रहे अधिकारी-कर्मचारी, कलेक्टर ने CMHO और DEO को थमाया कारण बताओ नोटिस, एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश
रायपुर- कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं संबंधित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया. कार्यालयीन समय पर अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिन का असाधारण अवकाश घोषित करते हुए वेतन काटने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी समय पर कार्यालय आएं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए…
