बिल्डरों से पैसा लेकर खुलवाया गया एक्सप्रेस-वे, लोगों की जा रही जान, पूर्व MLA विकास उपाध्याय का हमला
रायपुर- राजधानी रायपुर के एक्सप्रेस-वे में हो रहे हादसे पर रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने पूर्व मंत्री और विधायक राजेश मूणत पर निशाना साधा है. विकास उपाध्याय ने कहा, चंद बिल्डरों को फायदा पहुंचाने एक्सप्रेस-वे को खोला गया. रास्ता खोले जाने पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं. लोगों की जान जा रही है….
