राज्यपाल हरिचंदन ने पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर उन्हें किया नमन, कहा- अटल बिहारी वाजपेयी विराट व्यक्तित्व के साथ-साथ थे एक जननायक
रायपुर- राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन किया. राज्यपाल ने अपने निवास में स्वर्गीय वाजपेयी के छायाचित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि अटल वाजपेयी विराट व्यक्तित्व, महानवक्ता, लेखक और बहुमुखी के धनी होने के साथ-साथ एक जननायक थे. उन्होंने विदेश व…
